Tuesday, October 20th, 2026

वैक्सीन लगने के बाद ये लक्षण असामान्य साइड इफेक्ट के संकेत हैं

नई दिल्ली
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पहले तीन दिनों में देश में 3,81,305 हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स को कोरोना वायरस (Covid 19) से बचाव के वैक्सीन लगाए जा चुके थे, जिनमें से 580 लोगों में वैक्सीन के साइड इफेक्ट (side effects) की जानकारी दर्ज की गई है। भारत में 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण अभियान चल रहा है। बता दें कि इस समय दुनियाभर में वैक्सीन के कई तरह के दुष्प्रभाव देखने को मिले है, जिनमें से कुछ तो बहुत ही सामान्य हैं और वह हम बच्चों को लगने वाली वैक्सीन में भी देखते आए हैं। लेकिन, कुछ साइड इफेक्ट बहुत ही असामान्य तरह के हो सकते हैं और तब हमें सावधान होने की जरूरत है और अगर जरूरत पड़े तो डॉक्टरों से संपर्क करना आवश्यक है।

साइड इफेक्ट की संभावना सामान्य घटना
किसी भी टीकाकरण के साइड इफेक्टस या दुष्प्रभावों के लिए कई तरह के तकनीकी शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं। मसलन, दुष्प्रभाव, प्रतिकूल घटनाएं  ,प्रतिकूल प्रतिक्रिया  या प्रतिकूल दवा प्रतिक्रिया. कई बार इनके मायने पूरी तरह से अलग होते हैं और जब देश में वैक्सीन लगने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है तो मोटे तौर पर हमारे लिए कुछ बातों की जानकारी रखना बहुत जरूरी हो जाता है। एक तो हमें यह पता होना चाहिए कि किसी भी दवा या वैक्सीन की साइड इफेक्ट की संभावना होती है। इसकी जानकारी डॉक्टर और फार्मासिस्ट भी देते हैं और दवा और वैक्सीन पर भी उसकी सूचना दी हुई होती है।
  
सामान्य दुष्प्रभाव
जैसा कि हमने पहले जिक्र किया कि कोरोना वैक्सीन के का दुष्प्रभाव अगर हुआ तो वह भी दो तरह का हो सकता है। पहला सामान्य दुष्प्रभाव जैसे:-

 थकान
सिरदर्द
ठंड लगना या बुखार महसूस होना
जी मिचलाना
मांस-पेशियों में दर्द / बदन दर्द / जोड़ों का दर्द
फ्लू जैसे लक्षण जिसमें नाक से पानी आना भी शामिल है
ये सामान्य साइड इफेक्ट हैं, जो फिलहाल टीका लगाने वाले 10 में से 1 व्यक्ति में पाया जा रहा है।
 
असामान्य दुष्प्रभाव
लेकिन, हमारी चिंता उन असामान्य दुष्प्रभावों  की है, जिसके बारे में सावधान रहने की जरूरत है और डॉक्टर से संपर्क करने की आवश्यकता पड़ सकती है-

चक्कर आना
भूख की कमी
पेट में दर्द
बहुत ज्यादा पसीना आना (वघोली में एक महिला हेल्थकेयर वर्कर में वैक्सीनेशन के पहले दिन ही यह असामन्य लक्षण देखा गया था)
स्किन पर खुजली या दाने निकलना

 

#असामान्य साइड इफेक्ट

Source : Agency

पाठको की राय